होम / ऑर्डर मैनेजमेंट

दर्ज़ी की दुकान के लिए ऑर्डर मैनेजमेंट सॉफ़्टवेयर

कॉपी, खुली पर्चियों और “हो गया?” वाले फ़ोन की जगह एक बोर्ड, जिसे पूरी दुकान देख सके।

यह क्या करता है

दर्ज़ी की दुकान के हिसाब से बना

टीम के हर व्यक्ति का अपना साइन-इन होता है: मोबाइल नंबर और 6 अंकों का PIN। कटिंग मास्टर को माप और डिज़ाइन दिखते हैं। सिलाई कारीगर को सिर्फ़ डिज़ाइन। काउंटर ग्राहक और भुगतान सँभालता है। मालिक को सब दिखता है।

एक व्यक्ति के पास एक से ज़्यादा भूमिकाएँ हो सकती हैं, और हर कोई अपनी स्क्रीन के लिए हिन्दी या अंग्रेज़ी चुनता है।

कमज़ोर सिग्नल में भी

ऐप बिना इंटरनेट खुलता है। सिग्नल न हो तब कारीगर “पूरा” दबाए तो टैप फ़ोन में रुका रहता है और कनेक्शन आते ही चला जाता है। नया ऑर्डर बनाने के लिए इंटरनेट चाहिए।

मुफ़्त

सिलाईबुक मुफ़्त है। इसे फ़ोन की होम स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं, और Android ऐप टेस्टिंग में है।

इस पेज के बारे में सवाल: vishwatsen@vooz.in · +91 7008775184

एक असली ऑर्डर से आज़माइए

मुफ़्त। सेट करने में लगभग पाँच मिनट। हिन्दी और अंग्रेज़ी में।

अपनी दुकान बनाएँ